छात्र-छत्राओ को हार्टफुलनेस के माध्यम से किया जा रहा प्रशिक्षित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट का चल रहा हेल्प प्रोग्राम

राजकीय कॉलेज की छात्र-छात्राओं में विशेष मांग

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के सभी राजकीय कालेज में छात्र-छात्राओं को जीवन की क्षमताओं का हार्टफुलनेस के माध्यम से अनुभव कराने के लिए हेल्प प्रोग्राम अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा माध्यमिक के निर्देश पर शुरू किया गया है।


पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज  सोनभद्र नगर में माह जून से हार्टफुलनेस का कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें छात्राओं को हार्टफुलनेस रिलैक्सेशन, मेडिटेशन, हार्टफुलनेस सफाई और हार्टफुलनेस प्रार्थना का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिससे छात्र-छात्राएं एक संतुलित, उद्देश्य पूर्ण और सुखी जीवन जीने योग्य बन सकें। 

आगामी 16 अतिरिक्त सत्र आवश्यक जीवन कौशल के अंतर्गत समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन, मजबूत रिश्ते बनाने, साझा करने और देखभाल करने, नियति का निर्माण करने, मन को शांत और केंद्रित करने से संबंधित होंगे। सभी सत्रों में शामिल होने वाले छात्र- छात्राओं को हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। यह हेल्प प्रोग्राम स्कूल कनेक्ट, सोनभद्र की टीम द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

जिसमें हार्टफुलनेस प्रशिक्षक गोपाल, वॉलिंटियर प्रशांत कुमार भारती, कंचन लता, अचला एवं श्रद्धा श्रीवास्तव शामिल हैं।

    IMG 20260928 WA0019
    IMG 20260928 WA0020

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1544
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?