सोनभद्र। लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल की अगुआई में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हिन्दुआरी तिराहे पर नारेबाजी करते हुए ट्रम्प का फोटो जलाया और लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराया।
लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह पटेल ने कहा कि ट्रम्प के तानाशाही भारत पर नहीं चलनी चाहिए। भारत सदा गुटनिरपेक्षता का पक्षधर रहा है और वैश्विक लड़ाइयों का भुक्तभोगी भारत की जनता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज गैस सिलेंडर के लिए मारा-मारी मची हुई है और एलपीजी से चलने वाले वाहन भी जद में आ गए हैं।
विवेक सिंह पटेल ने कहा कि जिस द्वार से कभी कोई भूखा नहीं लौटा, वहाँ आज साधु-संतों और भक्तों को बिना भोजन वापस जाना पड़ रहा है। अयोध्या की राम रसोईयां से लेकर काशी माँ अन्नपूर्णा रसोई गैस किल्लत के कारण बंद करना पड़ा है।
लोहिया वाहिनी सोनभद्र के अतुल दुबे और संतोष कुमार सिंह ने कहा कि ट्रम्प की युद्ध नीति के कारण है स्टेट ऑफ हार्मुज बाधित है, जिससे तेल और गैस की संकट सभी देशों पर छाया हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक ऊर्जा संकट समाप्त कर शांति बहाल नहीं की जाती, तब तक लोहिया वाहिनी अपना लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराती रहेगी।
इस मौके पर उपस्थित रहे
सतीश, नितेश, अहमद, पप्पू, तौफीक, इरशाद, रहमान, पंकज, रमेश, सुनील, रमेश दुबे और अन्य लोग उपस्थित रहे।






