दीपावली से पूर्व सभी वार्डो में चलाया जाय विशेष सफाई अभियान:रूबी प्रसाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

वार्डों की सफाई को लेकर नपा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

वार्डवासी अपने सभासदों को वार्ड की समस्याओं से अवगत कराये, जल्द होगा समाधान: रूबी प्रसाद

सोनभद्र(उप्र)। जनपद की एकमात्र नगर पालिका सोनभद्र के वार्ड नम्बर 11 अंबेडकर नगर वार्ड 11 का आज नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद द्वारा निरीक्षण कर साफ सफाई संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।


नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि दीपावली एवं छठ को देखते हुए नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों की साफ सफाई , नालियों की सफाई, मंदिरों के आसपास गंदगी की सफाई को लेकर कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है। नगर पालिका के कर्मचारियों को कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी दशा में किसी वार्ड में नाली व सड़क पर गंदगी ना दिखे। 

वही अध्यक्ष ने बताया कि दीपावली पर्व को लेकर सभी वार्ड के सभासदगण से वार्ता की गई है। किसी भी प्रकार की समस्या साफ-सफाई संबंधित हो तो तत्काल उपलब्ध कारण जिससे कि उनके वार्डो की साफ सफाई किया जा सके।

इस मौके पर अजीत सिंह, सभासद अनवर अली,ठेकेदार अजय गुप्ता, अमित दुबे व सफाई नायक आकाश रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?