अमित मिश्रा
सोनभद्र। गुरुवार को जिला पार्टी कार्यालय सोनभद्र एवं शाहगंज बाजार में देश के प्रथम गृह मंत्री, उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं समाजवाद के महानायक दार्शनिक तथा शिक्षाविद आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई और उनके चित्र पुष्प अर्पित करते हुए गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस मौके पर समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव, सांसद छोटेलाल सिंह खरवार, जिला महासचिव मोहम्मद शईद कुरैशी, पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे, जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, सरदार परब्रह्म सिंह, बाबूलाल यादव, अशोक पटेल पूर्व ब्लाक प्रमुख रॉबर्ट्सगंज, त्रिपुरारी गौड़, जगत, पटेल, दीनानाथ अग्रवाल, बाबू हाशमी सनी पटेल विष्णु कुशवाहा, सौयर त्रिपाठी, गोविंद वर्मा, राजनाथ यादव, के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।







