O अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर महान चिंतक ओजस्वी वक्ता सामाजिक न्याय के लिए आजीवन समर्पित डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई एवं देश को आजादी दिलाने वाले देशभक्त भगत सिंह की शहादत दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर प्रतिमा पर अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई और संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि प्रखर समाजवादी चिंतक एवं विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया एक ऐसे महान नेता थे जिन्होंने हमेशा हर गरीब की लड़ाई लड़ने का काम किया और उनको अधिकार दिलाने के लिए हमेशा सड़क से सदन तक संघर्ष करने का काम किया।
श्री यादव ने कहा कि देश को आजादी देने वाले महान देश प्रेमी भगत सिंह देश के लिए अपनी जान की भी बाजी लगा दी और देश को आजाद करने में महान भूमिका निभाई।
श्री यादव ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हर वर्ग की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं और अपने स्तर से हर वर्ग की मदद करने का भी काम कर रहे हैं। इसलिए समाजवादी पार्टी के एक-एक सिपाही की जिम्मेदारी है कि हम लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष के नीतियों को जन-जन तक पहुंचते हुए आम जनता की समस्याओं को भी अपने स्तर से अधिकारियों से मिलकर हल करने का काम करें।
इस मौके पर
संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारीणी सदस्य राम भरोसे सिंह पटेल जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी अनिल प्रधान अशोक पटेल सरदार पारब्रह्म सिंह फारूक अली जिलानी डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल सूरज मिश्रा विनीत सरोज गुलाम यासीन सुशील राय राजू शर्मा बहादुर राजमणि विष्णु कुशवाहा अभय सीताराम भारती विनोद विवेक सिंह पटेल सूर्यकांत घनश्याम गौड़ पीयूष जगत पटेल सौंर्य त्रिपाठी अतुल दीनानाथ अग्रवाल के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।






