बारिश होते ही जलमग्न हुआ सोनभद्र नगर,नगर पालिका प्रशासन की खुली पोल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

भाजपा शासन में देश के भीतर चल रहा अघोषित आपातकाल : राघवेंद्र नारायण

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र के बढ़ौली चौराहा, धर्मशाला चौराहा, चण्डी तिराहा और मेन चौक सहित नगर के अन्य वार्डो में बारिश होते ही जल भराव को लेकर एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र नारायण ने कहा कि केन्द्र से लेकर नगर तक भाजपा की सरकार पूरी तरह से फेल है,जिसका परिणाम है कि थोड़ी सी बारिश होते ही नगर जलमग्न हो जाता है। 

कांग्रेस नेता ने नगर पालिका प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बारिश के दौरान नगर के भीतर न्यू कालोनी, ब्रह्म नगर, इमरती कालोनी, धर्मशाला चौराहा, नई बस्ती, चंडी तिराहा, बढ़ौली चौराहा क्षेत्रों में जबरदस्त जल भराव व लोगों के घरों दुकानों में पानी घुसने पर जायजा लिया और लोगो के दुख दर्द साझा किया।


इस दौरान राघवेंद्र नारायण ने केंद्र की मोदी की सरकार, प्रदेश की योगी सरकार, जिला पंचायत में भाजपा की सरकार, और नगर में भाजपा की नगरपालिका, चारों इंजन के बुरी तरह फेल होने का आरोप लगाया और कहा की विकास का बंदर बाट नहीं सीधे डाका डाला जा रहा है लूट की जा रही है, जनता सब देख रही है और अब तामस बिन बन के नहीं रहेगी; आने वाले वक्त में भारतीय जनता पार्टी की फोटो और झाड़ू ब्रिगेड को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।


उन्होंने कहा कि पूरी गर्मी क्षेत्र की जनता पानी के लिए बेहाल थी भाजपा  के नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहीं अता पता नहीं चला और दिखाई नहीं दिए और अब लोगों के घरों उनके दुकानों, मकानो व उनके प्रतिष्ठानों में पूरे शहर में गंदे नाली का पानी घुसा हुआ हैं और भाजपा के नेता बिल में घुसे हुए उन नेताओं को निकल करके अपने कुक्कृत्य का जायजा लेना चाहिए और जनता से माफी मांगनी चाहिए।


उन्होंने सोनभद्र नगर स्थित फ्लाई ओवर के नीचे बारिश का पानी झरने की तरह राहगीरों पर गिर रहा है जिससे लोगो को आवागमन करने में बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस दुर्व्यवस्था पर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इसे तत्काल सही कराने की मांग किया है।

उन्होंने आरोप लगाया की नगर पालिका प्रशासन को पूरे नगर में जो नालियां सड़क से ऊपर बनी है जनता की गाढ़ी कमाई का भुगतान ठेकेदारों को क्यों किया गया है यह जवाब नगर पालिका प्रशासन को देना होगा, नगर की जनता इस बात के लिए चुप बैठने  वाली नहीं है।


नगर पालिका प्रशासन जनता की आंख में धूल झोकना बंद करें और जनता को अंधी समझना बंद करें। सड़के नीचे और नालियां ऊपर बनवा करके जनता की गाढ़ी कमाई को लुटा और बर्बाद किया जा रहा है। इस बात की जांच होनी चाहिए और संबंधित निर्माण एजेंसी को ब्लैक लिस्ट किया जाना चाहिए यदि ऐसा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा और जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने नहीं दिया जाएगा।


उन्होंने यह भी कहा की भाजपा के राज में देश के भीतर अघोषित आपातकाल चल रहा है और जनता चुनाव आने का इंतजार कर रही है। जनता अभी इसलिए कुछ नहीं बोल रही है कि वह चुनाव में भाजपा को सबक सिखाना चाहती है।


इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं में सुनील मिश्रा बिक्की, लॉरेंस एंथोनी, पाल कुंजोमान, राजेश कुमार विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार चौबे, पिंटू सिंह, राजकुमार केशरी, चंदन दास व अन्य प्रमुख लोग शामिल रहे।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?