दशानन का अन्त होते ही जय श्रीराम के जयकारे से गुंजायमान हुआ सोनभद्र नगर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

रामलीला मैदान में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का किया गया दहन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य के जीत का पर्व जनपद में को धूमधाम से मनाई गई। रावण का पुतला जलते ही पूरा क्षेत्र जयश्री राम के नारों से गूंज उठा। दशहरा मेले पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहें। जिला मुख्यालय सोनभद्र नगर के रामलीला मैदान में दशहरे पर रावण वध की लीला का मंचन किया गया।


रामलीला मैदान में रथ पर सवार होकर भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध की शुरूआत हुई। राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन लगभग एक घंटे चला। राम के बाण छोड़ने पर बुराई रूपी रावण का पुतला धू धू कर जल गया। रावण के वध के बाद भगवान श्रीराम ने अपने वचन के अनुसार विभीषण को लंका का राज्य सौंप दिया।


इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, कृष्ण मुरारी गुप्ता, रामलीला समिति के अध्यक्ष पवन कुमार जैन, संरक्षक जितेंद्र सिंह, राकेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, आनंद मिश्रा, रमेश जायसवाल, प्रशांत जैन, रविन्द्र केशरी, हर्ष केशरी, श्याम उमर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?