नौगढ़ में भैंस से टकराकर बाइक सवार घायल, हालत गंभीर होने से सोनभद्र जिला अस्पताल  रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में रावटसगंज, सोनभद्र निवासी केसर विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना रिथिया मोड़ के पास हुई, जब उनकी बाइक अचानक सड़क पर आई भैंस से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गिर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केसर विश्वकर्मा किसी काम से नौगढ़ की ओर जा रहे थे। रिथिया मोड़ के पास पहुंचते ही एक भैंस अचानक सड़क पर आ गई।

भैंस से बचने की कोशिश में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे सड़क पर गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल केसर विश्वकर्मा को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

वहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार किया।हालांकि, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत सोनभद्र जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि रिथिया मोड़ पर अक्सर मवेशियों के सड़क पर आ जाने के कारण ऐसे हादसे होते रहते हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Leave a Comment

1409
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?