सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के केनरा बैंक परिसर में मंगलवार को मृतक आश्रित परिवार के सदस्यों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2 लाख का चेक दिया गया। रीजनल हेड आशीष कुमार ने मृतक आश्रित के परिवार को चेक सौंपा।
मंडल प्रबंधक आशीष सिंह ने कहा कि किसी की मृत्यु की भरपाई पैसे से नहीं की जा सकती, लेकिन सरकार ने उनके बेसहारा परिवार के आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए बीमा योजना चलाई है। जिससे परिवार के मुखिया के न रहने पर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।
ब्रांच मैनेजर आरिफ अब्बास ने कहा कि सुबिंद्र पाल खाता धारक थे, जिनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बैंक मित्र ने खाताधारकों का बीमा किया था। उनके मौत के बाद पत्नी को 2 लाख का चेक दिया गया है।
इस मौके पर
मंडल प्रबंधक आशीष कुमार, क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी अरविंद सुमन, प्रदीप चौहान, सहायक प्रबंधक धर्मवीर सिंह, लोन अधिकारी जितेंद्र यादव, पवन कुमार गुप्ता, विश्वजीत, बैंक मित्र शक्ति पाल, संदीप कुमार सहित बैंककर्मी मौजूद रहे।






