सीटीईटी परीक्षा मे सॉल्वर गिरफ्तार, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अभिषेक

मूल अभ्यर्थी सोना सम्राट मौर्या फरार बताया जा रहा है, दोनो बलिया जनपद के निवासी है

मऊ(उत्तर प्रदेश)। प्रदेश की योगी सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं को शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मऊ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। CTET परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान अमृत पब्लिक स्कूल, सहादतपुरा स्थित परीक्षा केंद्र पर एक सॉल्वर को दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान एक अभ्यर्थी की पहचान संदिग्ध पाई गई। इस संबंध में केंद्र व्यवस्थापक/प्रिंसिपल द्वारा तत्काल कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच की तो पता चला कि मूल अभ्यर्थी सोना सम्राट मौर्या के स्थान पर सुशील कुमार वर्मा नामक व्यक्ति फर्जी दस्तावेजों के आधार पर परीक्षा दे रहा था।


पुलिस ने आरोपी सुशील कुमार वर्मा 30 वर्ष, निवासी ग्राम पकड़ी हरख बसन्त, थाना पकड़ी, जनपद बलिया को समय करीब 2 बजे परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से आधार कार्ड, प्रवेश पत्र, मूल अभ्यर्थी का आधार कार्ड तथा उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति बरामद की गई।


इस मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने धारा 112(2), 319(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2) BNS एवं 13 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।


वहीं, इस प्रकरण में मूल अभ्यर्थी सोना सम्राट मौर्या पुत्र देवेन्द्र कुमार मौर्या, निवासी कसेसर पोस्ट कुसुन्दर, थाना भीमपुरा, जनपद बलिया फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

बोले अधिकारी:- अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर कृष राजपूत के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह और कांस्टेबल राकेश कुमार की टीम ने इस सॉल्वर को गिरफ्तार किया है। वही अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में धांधली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

1349
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?