अमित मिश्रा
सोनभद्र। “पेड़ हैं तो प्राण हैं” अभियान के अंतर्गत आज जनपद सोनभद्र के वरिष्ठतम समाजसेवी और सर्वविदित किसान रमेश मिश्र के जन्मदिवस को एक विशेष रूप में मनाया गया, जहाँ केवल मिष्ठान और शुभकामनाओं तक सीमित न रहकर, पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
भावी विधानसभा प्रत्याशी सदर रॉबर्ट्सगंज संदीप मिश्रा ने तेन्दू निवासी रमेश मिश्र जी को इस अवसर पर अगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके करकमलों से एक पौधा रोपित कराया गया। जन्मदिन के इस पावन मौके पर जब पौधा रोपित हुआ, तब न केवल धरती मुस्काई, बल्कि उपस्थित जनसमूह ने यह संदेश दिया कि अब आने वाली पीढ़ियाँ हरियाली में सांस लेंगी।

कार्यक्रम में उपस्थित नौजवानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में यह प्रण लिया कि वे पौधारोपण को केवल रस्म नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा बनाएंगे। भावी वातावरण की रक्षा हेतु यह कदम निश्चित रूप से प्रेरणास्रोत बनेगा।
इस अवसर पर समाजसेवी धीरेन्द्र मिश्र, सूरज मिश्र और अशोक तिवारी जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रमेश मिश्र को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नौजवानों को जो प्रेरणा मिल रही है, वह पूरे जनपद के लिए अमूल्य है।
वहीं, एक युवा नेता भावी विधानसभा प्रत्याशी संदीप मिश्रा ने उत्साहपूर्वक कहा, “अब मैं पूरे विश्वास से कह सकता हूँ कि यह सिर्फ विधानसभा 401 तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे जनपद का वातावरण शुद्ध होगा।”
पेड़ के साथ परंपरा और पर्यावरण दोनों का यह अनूठा संगम, सोनभद्र के लिए एक नई उम्मीद बनकर सामने आया है।







