खेत की जुताई करते समय सर्प ने डंसा,किसान की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- बभनी थाना क्षेत्र के सहगोडा गांव की घटना

बभनी (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के सहगोडा गांव में मंगलवार की दोपहर खेत की जुताई करते समय सर्प ने किसान को डंस लिया और किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार नाबालिग सिंह 52 पुत्र झरी निवासी सहगोडा की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक नाबालिग सुबह हल बैल लेकर खेत की जुताई करने के लिए गया।खेत की जुताई कर रहा था कि किसी विषैले सर्प ने उसके पैर पर डंस लिया।सर्प के डंसते ही नाबालिग घर आया और कोई जड़ी बूटी खाकर सो गया और कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई।मौत होते ही घर में चीख-पुकार शुरू हो गई।आस पास के लोग इकट्ठा हो गए।किसी तरह से लोगों ने समझा बुझाकर शांत कराया।घटना की सूचना परिजनों ने बभनी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर शशिकांत सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।

Leave a Comment

1349
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?