साहब…हमें न्याय नही मिला तो पूरे परिवार के साथ करेंगे आत्मदाह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O- पानी निकासी न होने से आक्रोशित परिजनों का विरोध प्रदर्शन

O- हर साल जलभराव से लाखों का नुकसान, नाली निर्माण की मांग

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट पर परिजनों ने सोमवार को नाली निर्माण की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन सौपा ज्ञापन। पीड़ित परिजन अवधेश कुमार सहित अन्य परिजनों ने बताया कि प्रार्थी के दादा कन्हई पुत्र स्व० निरू के नाम से खतौनी जमीन ग्राम-करकी, परगना बड़हर, तहसील राबर्ट्सगंज, के नाम से है, तथा खेती-बारी वाली भूमि है। प्रार्थी के दादा के जमीन के बीचो-बीच उत्तर से दक्षिण सरकारी पुलिया बना है जो सरकारी नहर से नाली का पानी क्रास करता है। हमेशा जमीन के दक्षिण पक्की सड़क पर बनी पुलिया से जाता है। सड़क के दक्षिण के दर्जनों कास्तकार द्वारा जबरन सरकारी नाली व पाईप जाम कर दिये है,

जिससे नहर का पानी बीते 10.01.2026 को पानी पूरे खेत में 4 फिट ऊँचा भर गया है। प्राथी की बोई हुई गेहूँ की फसल व अन्य सब्जी डूब कर सड़ रही, प्रार्थी सड़क के दक्षिण के कास्तकारों को पाईप व सरकारी नाली खोलने के लिए कहा तो दग़ा फसाद पर उतारू है। इसके पूर्व दिनाक 06.01.2025 व 20.05. 2025 को प्रार्थी की गेहूँ व अन्य फसल फसल डूबकर बर्बाद हो गयी, इसके बावत प्रार्थी बीते 28.05.2025 को सक्षम अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिस पर सम्बन्धित अधिकारी द्वारा पानी निकास कराने का आदेश दिया गया था।

प्रदर्शन करते परिजन

नायब तहसीलदार व लेखपाल मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा पानी का निकास करवाये थे तथा उनके द्वारा कहा गया था कि मई व जून 2025 तक पानी का निकास वैकल्पिक व्यवस्था का निकास किया जायेगा उसके पश्चात् पानी निकासी का बन्दोवस्त किया जायेगा। किन्तु उक्त दबग कास्तकारों द्वारा पानी निकास की व्यवस्था फिर से बन्द कर दिया गया है, जिससे नाली का समुचित व्यवस्था न होने के कारण जल मग्न होने के कारण प्रत्येक वर्ष लाखों रूपयों की क्षति हो रही है।

प्रार्थी मजबूर होकर उक्त प्रकरण की सूचना बीते 28.02.2026 को सी०डी०ओ० को दिया गया तथा आश्वासन दिया गया कि आपका समाधान जल्द ही कर दिया जायेगा, किन्तु आज तक सम्बन्धित विभाग द्वारा न तो समुचित नाली का व्यवस्था कर पानी का निकासी किया जा रहा है और न ही कोई समुचित कार्यवाही की जा रही है। ऐसी सूरत में सम्बन्धित सक्षम अधिकारी को निर्देशित किया जाए सरकारी नाली व आगामी बरसात का पानी निकासी हेतु सरकारी जमीन जहाँ है, उसी में से दक्षिण बेलन नदी है, वही  नाली की समुचित व्यवस्था कर भविष्य में प्रार्थी की भूमिधरी भूमि में नाली का निकास न होने के कारण व समुचित सम्बन्धित अधिकारी द्वारा नाली न बनवाने के कारण प्रार्थी की हो रही क्षति का भरपाई किये जाने हेतु सक्षम न्यायालय में चाराजोई करने को प्रार्थी बाध्य न हो, इसलिए अविलम्ब सम्बन्धित विभाग को निर्देशित कर नाली का निर्माण कराकर पानी का निकास की व्यवस्था कराये जाने हेतु अनुमति दिया जाना आवश्यक एवं न्याय सगंत है।

यदि हम प्रार्थी को न्याय नही मिल पाया तो हम प्रार्थी पूरे परिवार सहित आत्मदाह करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर तेज बहादुर, कन्हैया, अमरेश, उर्मिला, मीनू, मोतिरानी, फूलवासी, अनुराधा, भोला आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Comment

1385
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?