शॉर्ट टर्म कोर्स “कटिंग एज टेक्नोलॉजीज: द नेक्स्ट वेव” साप्ताहिक समारोह का हुआ समापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में कटिंग एज टेक्नोलॉजीज: द नेक्स्ट वेव”


सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित एक सप्ताह के शॉर्ट टर्म कोर्स “कटिंग एज टेक्नोलॉजीज़: द नेक्स्ट वेव” का समापन संपन्न हुआ। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ. तरुण कुमार गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के निदेशक प्रो. जी. एस. तोमर ने की। डीन शैक्षणिक डॉ. हिमांशु कटियार, डीन छात्र कल्याण डॉ. देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, कुलसचिव डॉ. आर. के. पटेल, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. अमोद कुमार तिवारी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप सिंह, एवं आयोजन सचिव प्रशांत पांडेय सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


समन्वयक डॉ. अभिनव गुप्ता ने पांच दिवसीय कोर्स का सारांश प्रस्तुत किया। प्रमुख अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और नये और तेजी से बदलते तकनीकी परिवेश में निरंतर सीखने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रतिभागियों ने कोर्स की सैद्धांतिक और व्यावहारिक उपयोगिता की सराहना की।


पाँचवें दिन के पहले सत्र में डॉ. तरुण कुमार गुप्ता ने “शॉर्ट चैनल लीकज करंट्स और स्टैटिक पावर रिडक्शन तकनीक” विषय पर संवाद किया। दूसरे सत्र में डॉ. लकी अग्रवाल ने “सेमीकंडक्टर तकनीक: भविष्य की ओर सेतु” पर विस्तार प्रस्तुत किया। इस एक सप्ताह के आयोजन में 5जी, 6जी, वायरलेस, वीएलएसआई, एंटीना डिज़ाइन, क्वांटम और ऑप्टिकल कम्युनिकेशन जैसे अनेक क्षेत्रों के IITs, NITs, IIITs और केंद्रीय विश्वविद्यालयों विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण वक्तव्य प्रस्तुत किए।


कार्यक्रम का समापन समन्वयक डॉ. पी. के. वर्मा द्वारा आभार ज्ञापन के साथ हुआ, जिन्‍होंने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।


कार्यक्रम का समापन समन्वयक डॉ. पी. के. वर्मा द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जिन्होंने स्वयंसेवकों सहित सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। वालंटियर शाक्षी मिश्रा, राशभ अवस्थी, आयुष्मान, यश यादव, शैलवी श्रीवास्तव और शुभम यादव का विशेष अभार व्यक्त किया गया। यह कोर्स क्षेत्रीय विशेषज्ञों और शिक्षाविदों के बीच ज्ञान और नवाचार के प्रभावी आदान-प्रदान हेतु एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?