नौगढ़ में दो सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल, दो की हालत गंभीर,जिला अस्पताल के लिए रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) के कहुअवांघाट पुल के पास एवं गहिला बाबा मोड पर दो सड़क घटना में सात लोग घायल हो गए जिसमें दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया

जरहर निवासी मंगरु बनवासी अपनी दो पुत्री निशा और आशा को लेकर होली का सामान खरीदने के लिए नौगढ़ बाजार आ रहे थे और पढ़ोती के अंगद सामान लेकर अपने घर जा रहे थे तभी कहुअवांघाट पुल से पहले भेड़ा फॉर्म के पास दोनों मोटरसाइकिल आमने-सामने टकरा गई जिसमें चारों गंभीर रूप से जख्मी हो गया राहगीरों ने देखा तो तुरंत 112 पुलिस को फोन कर दिया मौके पर पहुंची 112 पुलिस चारों घायलों को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सक एस एस एजाजुद्दीन ने प्राथमिक उपचार किया।

दूसरी घटना नौगढ़ मधुपुर मुख्य मार्ग पर जयमोहनी पोस्ता गांव के पास गहिला बाबा मोड पर हुआ जहां जंगल से अचानक जंगली जानवर सड़क पर आ गया जंगली जानवर को बचाने में मोटरसाइकिल अनियंत्रण होकर सड़क किनारे पलट गई जिसमें 3 वर्षीय बालिका और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सोनभद्र के केकराही के कारण गांव निवासी जोखन कोल अपने रिश्तेदार बाबुंदर कोल एवं तीन वर्षीय पोते अर्घ को लेकर सोनभद्र के केकराही से नौगढ़ के बसौली गांव रिश्तेदार को पहचाने आ रहे थे। दुर्घटना के बाद तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

राहगीरों ने देखा तो 108 एंबुलेंस को फोन कर दिया मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर उपचार के दौरान बबंदर और जोखन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश शेरू यादव भी पहुंचे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों की भारी भीड़ भी इकट्ठा हो गई।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?