दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग से दहला इलाका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के इमरती कॉलोनी में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के किनारे हुई इस घटना में फायरिंग का भी आरोप है। संघर्ष में दोनों पक्षों से एक-एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उनकी हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

फायरिंग से थर्राया इलाका

जानकारी के मुताबिक, इमरती कॉलोनी के पास स्थित एक जिला पंचायत सदस्य के कार्यालय में कुछ लोग खाना-पीना कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कई युवक वहां पहुंचे और अचानक दोनों गुटों में तीखी बहस शुरू हो गई। बहस ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी बीच एक पक्ष से फायरिंग की गई, जिसमें वेदांत नामक युवक घायल हो गया।

रंगदारी वसूलने का आरोप

घायल वेदांत ने आरोप लगाया कि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के इशारे पर उसे जान से मारने की साजिश रची गई थी। उनका कहना है कि रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से हमला किया गया। दूसरी ओर, मारपीट में प्रमोद सिंह भी घायल हो गए।

पुलिस प्रशासन हरकत में, जांच जारी

सूचना मिलते ही एएसपी कालू सिंह, सीओ सिटी डॉ. चारु द्विवेदी और कोतवाल सत्येंद्र राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। दोनों पक्षों से बयान दर्ज किए जा रहे हैं, और मामले की जांच की जा रही है।

इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद इमरती कॉलोनी और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश या राजनीतिक विवाद की संभावना जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?