नौगढ़ गोलाबाद गांव के खेत में मानव मुंड मिलने से गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) थाना क्षेत्र के गोलाबाद   गांव में बंधी के समीप खेत में मानव मुंड मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मजदूर खेत में गेंहू की फसल काट रहे थे तभी अचानक मजदूर की नजर मानव मुंड के कंकाल पड़ गया। मुंड कंकाल देख मजदूर ने सबको बताया जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मानव मुंड के आस पास मिट्टी को हटाया, लेकिन शरीर का दूसरा हिस्सा दिखाई नहीं दिया। पुलिस को आशंका है कि यह अज्ञात की हत्या का मामला हो सकता है, जिसके बाद शव को काट कर सिर को खेत में फेंक दिया गया होगा।

पुलिस मामले में मानव मुंड की फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि मानव मुंड महिला का है या फिर किसी पुरुष का है। इस बीच, पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और आसपास के गांवों में भी जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

869
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?