विद्यार्थी जीवन मे स्काउट गाइड का महत्वपूर्ण योगदान होता है:

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

22 वीं मण्डलीय स्काउट गाइड प्रतिभागिता में 40 टीमों ने किया प्रतिभाग

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में मण्डल स्तरीय स्काउट गाइड रैली व तीन दिवसीय प्रतियोगोता का संयुक्त शिक्षा निदेशक विन्ध्याचल मण्डल उदयभान द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व पूजन अर्चन से किया।

06 से 08 दिसम्बर तक चलने वाली 22 वीं मण्डल स्तरीय स्काउट गाइड रैली में जनपद भदोही, मिर्जापुर व सोनभद्र के स्काउट और गाइड की कुल 40 टीमें प्रतिभागिता कर रही है।

वही आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार मौर्या के आयोजकत्व में संचालित इस मंडल स्तरीय आयोजन में स्काउट गाइड के प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग़ किया जा रहा है।

इस दौरान अपने अध्यक्षीय भाषण में संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा विद्यार्थी जीवन में स्काउट गाइड जैसे संगठन के माध्यम से कुशल राष्ट्र, नागरिकों के निर्माण के सम्यक प्रयासों हेतु सभी को शुभकामनाएं व बधाइयां देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य को इस सुंदर आयोजन हेतु विशेष धन्यवाद भी दिया।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत वरिष्ठ शिक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी , पूर्व जिला स्काउट शिक्षक और राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत द्वय रमाकांत कुशवाहा व उमाशंकर सिंह जी सहित डॉo आरती सिंह (प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज डोहरी), दयाशंकर सिंह कुशवाहा (प्रधानाचार्य चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर), केपी मौर्य (प्रधानाचार्य) गणेश देव पाण्डेय (प्रधानाचार्य) व अन्य गणमान्य अतिथियों सहित स्काउट गाइड के विभिन्न पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?