सीएस पाण्डेय
विद्यालय के सामने मदिरालय बगल मे मिल रहा चिखना
स्कूल के बगल मे मासाहारी दुकान ज संचालन से क्षुब्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
स्कूल के सामने संचालित होती शराब की दुकान
बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। सूबे की योगी सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकारी विद्यालयों को कम्प्यूटराइज कर रही है तो वही राजस्व बढ़ाने के लिए शराब की दुकानों को कम्पोजिट कर रही है। इसके लिए जिला आबकारी विभाग नियमो को ताख पर रखकर दुकानों का आवंटन सरकारी विद्यालय के पास कर दिया है,जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय विकास खण्ड के शिक्षा क्षेत्र के महुअरिया मोड पर संचालित चक चपकी प्राथमिक विद्यालय के बाउड्री के बगल मे शराब बैठकर पीने और अण्डा, मछली दुकान संचालित होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
शिक्षा क्षेत्र के महुअरिया मोड स्थित चकचपकी प्राथमिक विद्यालय के पास शराब व चिखना की दुकान संचालित होने से ग्रामीणों मे आक्रोश है। मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीण आशु जायसवाल, शुभम जायसवाल, जितेंद्र यादव, राकेश गुप्ता सहित अन्य ने प्रदर्शन किया और शराब व चिखना की दुकान हटाने की मांग किया।
आबकारी विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीणों मे आक्रोश है जहाँ एक तरफ विद्या मन्दिर संचालित हो रहा उसी के सामने शराब की दुकान तो बगल मे चिखना की दुकान संचालित हो रही है, जिसको लेकर प्रशासन की भी निगाह दुकान पर नही जा रही है।
मंगलवार को युवाओं ने शराब की दुकान व अण्डा , मछली की दुकान हटाने की मांग की है।
दुर्गा पुजा समिति के अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने कहा की स्कूल से कुछ दुर पर शराब की दुकान है और सामने दुकान पर बैठाकर दारू पिलाया जाता है।जिसका प्रभाव विद्यालय के मासूम बच्चो पर पडता है।विद्या के मन्दिर के समीप की व्यवस्था ठीक नही होता तो आन्दोलन तेज किया जाएगा।






