अमित मिश्रा
सरकार द्वारा चलाये गए हेल्प लाइन नम्बरो की दी गयी जानकारी
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में मिशन शक्ति विशेष अभियान और सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को एक निजी विद्यालय एवम बरैला मंदिर पर जागरूकता अभियान चलाया गया , जिसमें सभी हेल्पलाइन नंबर्स 181 ,108 ,1090 ,1098 ,118 , 112 गुड टच बेड टच , पोस्को एक्ट बाल शोषण से बचाव जैसी सेवाओं से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त दहेज प्रतिषेध अधिनियम बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम ,घरेलू हिंसा अधिनियम ,विभिन्न कानूनी और विभागीय योजनाओं की जानकारी जैसे कन्या सुमंगला योजना बाल सेवा योजना समस्त विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विद्यालय समस्त अध्यापिका, अध्यापक, हब फॉर एंपावरमेंट से जिला मिशन कोऑर्डिनेटर नीतू यति, जेन्डर स्पेशलिस्ट सीमा द्विवेदी, जेंडर विशेषज्ञ साधना मिश्रा महिला थाना प्रभारी सविता सरोज महिला सिपाही विद्यालय के बालक एवं बालिका आदि उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को जागरुक कर उन्हें योजनाओं और कानून की जानकारी देना तथा समाज में महिला सशक्तिकरण को सुदृढ़ बनाना है।







