सीएस पाण्डेय
बिरसा मुंडा वनवासी विद्यापीठ में सप्त शक्ति संगम का हुआ आयोजन
बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। बिरसा मुंडा वनवासी विद्यापीठ सेवाकुंज आश्रम, कारीडांड चपकी मे बुधवार को’सप्त शक्ति संगम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्वतंत्र निदेशक भारत पैट्रोलियम कार्पोरेशन शारदा सिंह खरवार, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेविका समिति के विभाग कार्यवाहिका गीतांजलि चौबे तथा जिला पंचायत सदस्य पूनम विश्वकर्मा रही। अतिथियों ने सर्व प्रथम भारत माता व रानी लक्ष्मीबाई के चित्र के संमुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति में कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और समाज में महिलाओं की सशक्त भूमिका पर गहन चिंतन-मनन करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बभनी की प्रधानाचार्या रंजना यादव किया।
इस दौरान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की स्वतंत्र निदेशक श्रीमती शारदा सिंह खरवार ने संबोधित करते हुए कहा कि सप्त शक्ति संगम एक कार्यक्रम है जो महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य महिलाओं में ‘सप्त शक्तियों’ – कीर्ति, श्री, वाक्, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा – को जगाना है, जैसा कि श्रीमद्भागवत गीता के एक श्लोक में वर्णित है। यह कार्यक्रम महिलाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करने, समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने और सांस्कृतिक व पारंपरिक मूल्यों को मजबूत करने का प्रयास करता है।छाया तिवारी, रश्मि पांडेय ने नारी शक्ति पर विस्तृत प्रकाश डाला।
इस मौके पर खंड मिशन प्रबंधक मिथिलेश कुमारी पांडेय,स्वजीता पाठक,अंजू यादव, कार्यक्रम संयोजिका प्रिया सिंह,रत्ना विश्वास मातृ शक्ति और भगिनियों को उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन नीतू सिंह ने किया।







