अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र पीड़ितों व वंचितों की लड़ाई लड़ी और समाजवादी योद्धा थे। उक्त बातें जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा।
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि छोटे लोहिया ऐसे समाजवादी योद्धा थे जिन्होंने हमेशा किसानों नौजवानों बेरोजगारों महिलाओं अल्पसंख्यक एवं गरीब तपके के लोगों की लड़ाई लड़ने का काम किया । उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने आज हर वर्ग की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम कर रहे हैं।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, विजय यादव, अनिल प्रधान, जिला उपाध्यक्ष वेदमणी शुक्ला,अशोक पटेल, डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल, हिदायत उल्ला खान, दयाराम मौर्य,बाबूलाल यादव, शिवनारायण सिंह चौहान, महिला सभा जिला अध्यक्ष गीता गौर, सरदार पारब्रह्म सिंह, कुमारी मंदाकिनी पाण्डेय, बोली बानो कुमारी निधि पाण्डेय, सत्यम त्रिपाठी, सुरेंद्र यादव, कामरान खान ,प्रमोद यादव, मनीष त्रिपाठी व बबलू धांगर सहित समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।







