जलभराव से जूझते इलाके, सदर विधायक पूरी रात लेते रहे हालात का जायजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनपद मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक लोगों के सामने विकट परिस्थितियां खड़ी कर दी हैं। हालात का अंदाज़ा लगाने और पीड़ितों की समस्याओं को समझने के लिए सदर विधायक भूपेश चौबे ने शनिवार की रात जलभराव वाले मोहल्लों व गांवों का दौरा किया।

विधायक के साथ सदर तहसीलदार अमित कुमार सिंह, सिटी सीओ रणधीर कुमार मिश्रा तथा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी भी मौजूद रहे। चौबे ने मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने चेतावनी भी दी कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ शासन स्तर पर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।

लगातार बारिश से नई बस्ती, इमरती कॉलोनी समेत नगर क्षेत्र के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति है। विधायक ने स्वयं जाकर इन जगहों का निरीक्षण किया। रविवार सुबह वे सजौर और बिजौली गांव में भी पहुंचे और ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी ली। वहीं करारी, बिठगांव, धरनीपुर, तरावां जैसे बेलन नदी किनारे के गांवों तथा घग्गर नहर से सटे गोर्डीहा, जिगना, एलाहीहर आदि गांवों से भी लगातार संपर्क बनाए रखा।

भूपेश चौबे ने सिल्थम गांव में आकाशीय बिजली से मरी गाय और क्षतिग्रस्त मकान का भी हाल जाना और तहसीलदार को पीड़ित परिवार को तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी तरह लखनपुर मां गांव के पास धंसी पुलिया से बाधित आवागमन की जानकारी पर संबंधित विभाग को शीघ्र मरम्मत कराने को कहा।

विधायक ने साफ कहा कि आपदा पीड़ितों तक राहत पहुंचाना शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, यदि इसमें किसी भी स्तर पर कोताही हुई तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।

Leave a Comment

1413
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?