नगर में रैन बसेरा व अलाव के लिए ठंड से पहले स्थान चिन्हित कर लें: रूबी प्रसाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जन सम्भव दिवस में साफ सफाई की कुल 30 समस्याएं हुई प्राप्त, हुआ सभी का निस्तारण

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की एकमात्र नगर पालिका सोनभद्र व नौ नगर पंचायतो में सोमवार को जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिए समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद  एवं मुकेश कुमार अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में जन शिकायतो को सुना और उसका तत्काल निस्तारण किया गया।

सम्भव दिवस पर नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 2, नगर पंचायत घोरावल में 4, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 5, नगर पंचायत ओवर में 3, नगर पंचायत रेनुकूट में 2, नगर पंचायत पिपरी में 4, नगर पंचायत दुद्धी में 4, नगर पंचायत डाला बजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 3, समस्त निकायों में कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुई। 

वही नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि ठंड को देखते हुए रेन बसेरा व चिन्हित स्थानों पर अलाव जलाने को लेकर प्रबंध करते हुए संबंधित तैयारी पूर्ण कर ली जाए ।आज के समस्याओं में मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

इस दौरान मुकेश कुमार अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त अवसर पर जेई राज कुमार, सभासद अनवर अली,मनोज चौबे, राकेश कुमार, विमलेश कुमार ,राजीव कुमार, संत सोनी, सुजीत कुमार ,अजीत सिंह ,अमित दुबे आदि उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?