24 घंटे में खुली लूट कांड की गुत्थी, तीन आरोपी दबोचे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

क्राइम रिपोर्ट

O- सोनभद्र पुलिस की तेज कार्रवाई से बरामद हुआ मोबाइल व नकदी

सोनभद्र। जिले में बीते दिनों हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए सदर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में लूटा गया मोबाइल फोन और एक हज़ार रुपये नकद बरामद कर लिये। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा की देखरेख में संचालित अभियान के तहत यह सफलता मिली।

थाना प्रभारी माधव सिंह ने बताया कि शुक्रवार को परसौना क्षेत्र के रहने वाले अंशु चंद्रवंशी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ युवकों ने रास्ते में रोककर धमकी-गाली-गलौज करते हुए मोबाइल और एक हजार रुपये लूट लिये। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय थाना में बीएनएस के तहत तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया और टीम गठित की गई।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घाघर नदी तट के पास से तीन आरोपियों-

  • उमाशंकर चेरो (पुत्र लल्लन चेरो, निवासी परसौना कला)
  • रंजीत कुमार बियार (पुत्र बृजमोहन बियार, निवासी परसौना)
  • प्रदीप यादव (पुत्र मुन्नर यादव, निवासी परसौना)
    को धर-दबोचा।

गिरफ्तारी टीम में उ०नि० उमाशंकर यादव, अवधेश प्रजापति, अमरजीत यादव, शशिकांत सरोज और विकास राज पांडेय शामिल रहे। पुलिस ने लूटकांड में प्रयुक्त मोबाइल और नकद पूरी तरह बरामद कर लिया है।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। तेज कार्रवाई के बाद पुलिस ने आम जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण और त्वरित न्याय उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?