अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान स्थित बांके बिहारी मंदिर पर आयोजित किया गया।
मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा की अध्यक्ष प्रतिभा कानोडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2025 -26 के लिए सर्वसम्मति से रितु जालान को अध्यक्ष, रंजना अग्रवाल को सचिव एवं दीप्ति केडिया को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
वही अध्यक्ष प्रतिभा कानोडिया द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारीयों को दुपट्टा ओढ़ाकर माला के साथ सम्माननित किया गया और सभी मनोनीत सदस्यों का संगठन के दायित्व को समझने के साथ शपथ ग्रहण कराया गया। इसके साथ ही मंच के सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी।
इस कार्यक्रम में ज्योति शर्मा, अनीता थर्ड, अनीता कानोडिया, सुनीता सर्राफ , एकता केजरीवाल, पूनम खेतान, सुमन केजरीवाल आदि मंच के सदस्य मौजूद रही।







