सामाजिक बदलाव का ‘रिहंद मॉडल’: NTPC Limited ने बनाई राष्ट्रीय पहचान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रवि पाण्डेय / अमित मिश्रा

O- 82.7% PLF, 19.74 बिलियन यूनिट उत्पादन और 23 गांवों में सामाजिक पहल- Rihand Super Thermal Power Station बना ऊर्जा व जनकल्याण का केंद्र।

बीजपुर (सोनभद्र)। देश के ऊर्जा परिदृश्य में जहां एक ओर उत्पादन क्षमता बढ़ाने की चुनौती है, वहीं उत्तर प्रदेश के सोनभद्र स्थित
Rihand Super Thermal Power Station
ने प्रचालन उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी का ऐसा मॉडल प्रस्तुत किया है, जो राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनता जा रहा है।

बीजपुर स्थित शिवालिक अतिथि गृह में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में
NTPC लिमिटेड की रिहंद परियोजना प्रबंधन टीम ने अपने प्रदर्शन और भविष्य की योजनाओं को विस्तार से साझा किया।

प्रचालन में दमदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख
संजय असाती
ने बताया कि,

  • वित्तीय वर्ष 2025-26 में 28 फरवरी तक 19.74 बिलियन यूनिट बिजली उत्पादन
  • 82.7% PLF (Plant Load Factor)
  • NTPC के थर्मल स्टेशनों में चौथा स्थान

यह उपलब्धि रिहंद की उच्च कार्यकुशलता, मजबूत प्रबंधन और समर्पित टीम भावना का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि रिहंद के अधिकारी और कर्मचारी हर चुनौती को स्वीकार करते हुए विषम परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं, और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

CSR: समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास

ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ रिहंद परियोजना सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है,

  • GEM कार्यक्रम के तहत 6 वर्षों में 720 बालिकाओं को शिक्षा
  • 50 बालिकाओं को टाउनशिप के DAV स्कूल में निःशुल्क पढ़ाई
  • 23 गांवों में मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं
  • स्कूलों में डेस्क-बेंच वितरण, जिससे बेहतर शिक्षण वातावरण
  • STEM लैब की स्थापना, जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के 80 कार्यशील मॉडल

खास बात यह कि वाराणसी जेल के बंदियों द्वारा बनाए गए डेस्क-बेंच का वितरण कर
रिहंद ने पुनर्वास और रोजगार सृजन का अनोखा उदाहरण भी पेश किया है।

क्या बोले परियोजना प्रमुख

संजय आसती ने कहा-

“एनटीपीसी रिहंद की टीम हर चुनौती को अवसर में बदलने का माद्दा रखती है।
हम प्रचालन उत्कृष्टता के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को भी पूरी प्रतिबद्धता से निभा रहे हैं।
हमारा लक्ष्य है कि ऊर्जा उत्पादन के साथ समाज के विकास में भी निरंतर योगदान देते रहें।”

क्यों बन रहा है ‘रिहंद मॉडल’ राष्ट्रीय चर्चा का केंद्र?

✔ उच्च उत्पादन और दक्षता
✔ हरित और जिम्मेदार संचालन
✔ शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण पर फोकस
✔ ग्रामीण क्षेत्रों में सीधा प्रभाव

आज Rihand Super Thermal Power स्टेशन सिर्फ एक बिजली उत्पादन केंद्र नहीं, बल्कि

ऊर्जा, पर्यावरण और समाज के संतुलन का राष्ट्रीय मॉडल, विकसित भारत के विज़न का जमीनी उदाहरण बनकर उभर रहा है।

Leave a Comment

1422
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?