विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यो की गयी समीक्षा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत बैठक सम्पन्न

आयोग द्वारा निर्धारित चेकलिस्ट के आधार पर समीक्षा

सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 की प्रगति की बिन्दुवार : आयुक्त, विंध्याचल मंडल व रोल ऑब्जर्वर ने ली जानकारी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत रोल ऑब्जर्वर राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में द्वितीय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में अर्हता तिथि 01 जनवरी के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान आयोग द्वारा निर्धारित चेकलिस्ट के आधार पर बिंदुवार समीक्षा करते हुए सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। निर्वाचक रजिस्ट्रकरण अधिकारीयों द्वारा अवगत कराया गया कि संबंधित प्रपत्रों की समीक्षा की जा चुकी है।

रोल ऑब्जर्वर द्वारा उन 20-20 मतदेय स्थलों की विशेष समीक्षा की गई, जहां सर्वाधिक नाम परिवर्धन एवं अपमार्जन हुआ है, साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रति मतदेय स्थल औसत परिवर्धन एवं अपमार्जन की स्थिति का आकलन किया गया। इस संबंध में घोरावल के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा संतोषजनक जानकारी प्रस्तुत की गई, जबकि रॉबर्ट्सगंज, ओबरा एवं दुद्धी क्षेत्रों में औसत के संबंध में प्रस्तुत विवरण पर असंतोष व्यक्त किया गया, संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पुनः जांच कार्य को गंभीरता से सुनिश्चित करें।

बैठक में सीमावर्ती मतदेय स्थलों एवं मतदाता सूची में संभावित डुप्लीकेट नामों के संबंध में भी चर्चा की गई। दुद्धी क्षेत्र में नामों के संदिग्ध होने की जानकारी पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि सभी मामलों की पुनः सत्यापन किया जाए यह भी स्पष्ट किया जाये कि विवाह के कारण स्थानांतरण के मामलों में भी उचित जांच अनिवार्य रूप से की जाए, जिससे किसी प्रकार की त्रुटि न रह जाए। आयुक्त ने निर्देशित किया कि आयोग की समस्त कार्यवाही ऑनलाइन मॉनिटरिगं की जा रही है, सभी अधिकारी पूर्ण पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ कार्य करें, जिससे पुनरीक्षण के उपरांत किसी प्रकार की शिकायत की स्थिति उत्पन्न न हो।

जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने निर्देशित किया कि इपिक नम्बर के संबंध में सभी मतदाताओं के फोटो सही एवं स्पष्ट हों तथा वितरण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। संबंधित अधिकारियों द्वारा पूर्व में ईपिक कार्य किये जा चुके हैं लेकिन 06 जनवरी से संबंधित नई प्रक्रिया प्रचलन में है। बैठक में संबंधित निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए पुनरीक्षण कार्य को शत-प्रतिशत शुद्धता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में उपस्थित उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, तहसीलदार सदर अमित कुमार सिंह सहित सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Leave a Comment

1402
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?