शिवद्वार मन्दिर प्रांगण में श्री शंकर रामलीला समिति द्वारा रामलीला का मंचन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

   सोनभद्र/घोरावल। अति लोकप्रिय मंदिर उमा महेश्वर विराजमान विग्रह शिवद्वार मन्दिर प्रांगण में श्री शंकर रामलीला समिति द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 77वें रामलीला मंचन का आयोजन 27 मार्च से रामजन्म की लीला के साथ प्रारंभ किया गया। दूसरे दिन की लीला में तड़का वध की लीला दिखाई गई। रामलीला का शुरुआत प्रार्थना के साथ हुई, जिसके पश्चात अहम किरदार हार्दिक राम, कान्हा लक्ष्मण, सुबास गिरी मारीच, राजेश्वर राम शुक्ल विश्वामित्र, जगदीश मिश्र ख़ामश्यामा, नीतीश शुक्ल सुबाहु, तड़का सूर्यकांत दुबे ने निभाई। रामलीला समिति द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रामलीला के 2 दिन का लीला फुलवारी, धनुष भंग की लीला होनी है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। रामलीला के माध्यम से विश्व कल्याण, लोक शांति, सामाजिक संगठन, सनातन उत्थान, धर्म प्रचार प्रसार आदि मुख्य उद्देश्य है। रामलीला समिति के अध्यक्ष श्रीकांत दुबे ने बताया कि शंकर रामलीला समिति सन 1950 में प्रथम मंचन प्रारंभ हुई, जिसके संस्थापक स्व रामलखन तिवारी थे। सन 1962 में रामलीला विस्तृत रूप से अक्षयवर वर्मा राम मिश्र के अध्यक्षता में की गई।

Leave a Comment

1416
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?