पीएम और सीएम के कलाई पर बंधेगी समूह की बहनों की बनायी तिरंगा राखी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह सखी अपनी लगन और मेहनत से नित नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी कड़ी में आज एक नया अध्यक्ष उस वक्त जूस गया जब समूह की बहनों ने तिरंगा राखी बना कर देश के प्रधानमंत्री , गृह मंत्री , रक्षा मंत्री , मुख्यमंत्री और तीनो सेनाध्यक्षो को भारतीय डाक से भेजा है। इस मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि इस बार पूरा देश रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस के रंग में सराबोर रहेगा,जिसको देखते हुए समूह की बहनों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की कलाई पर तिरंगा रक्षासूत्र बांधने का विचार बहुत ही स्वागत योग्य है। इस रक्षाबन्धन 9 अगस्त को क्रांति दिवस के दिन पड़ रहा है ,इस दिन से लेकर स्वतन्त्रा दिवस तक जब पूरा देश स्वतंत्रता के बलिदानियों को सलाम करेगा तो उनकी कलाईयों पर जनपद की बहनों की बनाई गई तिरंगा राखी चार चांद लगाएगी। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओ को स्वालम्बी बनाने के लिए शुरू की गई एनआरएलएम योजना अब पूरे रंग में नजर आने लगी है क्योंकि नीति आयोग द्वारा देश के अति पिछडो जिलो की सूची शामिल सोनभद्र की समहू की महिलाओ ने अपनी मेहनत के दम पर लाल किला तक तिरंगा लहरा दिया है।

जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूह के बहनों द्वारा बनाई गई तिरंगा राखी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व सेनाध्यक्ष को डाक के द्वारा भेजी गई। इसके साथ ही समूह की बहनों ने शुभ कामना संदेश के साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना भी किया। 

इस सम्बंध में उपायुक्त स्वतः रोजगार सरिता सिंह ने बताया कि 06 अगस्त को अर्ध सैनिक बल के जवानों को भी समूह की बहने राखी बंधेगी,जिसका आयोजन पुलिस लाइन सीआईएसएफ कैम्प पर आयोजित किया जायेगा।

Leave a Comment

1377
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?