पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र -। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर मंगलवार को 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। देशव्यापी बैंक हड़ताल के तहत रॉबर्ट्सगंज में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से शुरू हुआ प्रदर्शन इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक व इंडियन ओवरसीज बैंक होते हुए बरौली चौराहा तक पहुंचा, जहां धरना दिया गया।
धरना-प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य भारतीय बैंक संघ (आईबीए) द्वारा 5-दिवसीय बैंकिंग लागू करने के वादे को अब तक पूरा न किए जाने के खिलाफ विरोध दर्ज कराना था। प्रदर्शन में सभी संवर्गों के बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए और शांतिपूर्ण ढंग से नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को मजबूती से रखा।
धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि बैंक कर्मचारी लंबे समय से अत्यधिक कार्यभार और मानसिक दबाव में कार्य कर रहे हैं। ऐसे में 5-दिवसीय बैंकिंग न केवल कर्मचारियों के कार्य-जीवन संतुलन के लिए आवश्यक है, बल्कि इससे बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता, दक्षता और ग्राहक संतुष्टि में भी सुधार होगा। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
प्रदर्शन के उपरांत बैंक कर्मियों ने आम नागरिकों से संवाद कर आंदोलन के कारणों की जानकारी दी और जनसमर्थन जुटाने का आह्वान किया। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।
प्रदर्शन में अध्यक्ष राजीव रंजन, उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार, सचिव मुकेश कुमार सहित सत्यम श्री, सारंग देव सिंह, राम सिंह, प्रियंका सिंह, गायत्री राव, प्रसून सिंह, नीरज कुमार, रीकेश, रेखा, अजय, मुकेश, सुजीत, अविनाश, दीपेश त्रिपाठी, महेश, रामजी, राजेश, लालिमा, विकास और पूजा समेत बड़ी संख्या में बैंककर्मी मौजूद

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?