नौगढ़ में वन भूमि पर चल रहीं 3शराब दुकानें, आबकारी विभाग को नोटिस की तैयारी, रेंज अधिकारी के निरीक्षण में खुलासा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ आरक्षित वन भूमि पर अवैध रूप से तीन देसी शराब की दुकानें संचालित होने का मामला सामने आया है। ये दुकानें जयमोहनी और मझगाई रेंज क्षेत्र के मझगावां, जनकपुर और केसार में सरकारी लाइसेंस के साथ चल रही थीं। वन विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह मामला रेंज अधिकारी अमित श्रीवास्तव के निरीक्षण के दौरान सामने आया। वे अग्रिम मृदा कार्यों का जायजा लेने वन क्षेत्रों में गए थे। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई स्थानों पर शराब की दुकानें चलती मिलीं। संदेह होने पर दुकानों की जीपीएस लोकेशन ट्रेस की गई, जिससे पुष्टि हुई कि वे आरक्षित वन क्षेत्र के भीतर संचालित हो रही थीं।

रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का व्यावसायिक संचालन पूरी तरह अवैध है। आबकारी विभाग को भेजे जाने वाले नोटिस में स्पष्ट निर्देश होंगे कि निर्धारित समय सीमा के भीतर इन दुकानों का संचालन बंद किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वन विभाग स्वयं दुकानों पर ताला लगाने की कार्रवाई करेगा।

वन विभाग उन मकानों के मालिकों की भी जांच करेगा जिनमें ये दुकानें चल रही हैं। इसके साथ ही दुकानों के किराए और उनके संचालन की अवधि के संबंध में भी जानकारी जुटाई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आबकारी विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

1410
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?