दंगा नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस तैयार : आईजी आर.पी. सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, दंगा नियंत्रण उपकरणों का कराया गया संचालन

सोनभद्र। आगामी त्योहारों रमजान और होली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। आईजी विंध्याचल परिक्षेत्र आर.पी. सिंह ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, थानाध्यक्षों और शाखा प्रभारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

बैठक में दंगा नियंत्रण उपकरणों व शस्त्रों का संचालन कराया गया और पुलिस बल को इनका उचित उपयोग करने की जानकारी दी गई। आईजी ने निर्देश दिए कि संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाए और धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए।

अपराध समीक्षा बैठक में दिए अहम निर्देश

आईजी ने पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निरंतर गश्त करने के निर्देश दिए। 112 पीआरवी को घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया। बैठक में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया गया।

इसके अलावा, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम, महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई और अपराधियों के भौतिक सत्यापन को लेकर भी निर्देश दिए गए।

सुरक्षा को लेकर कड़ा संदेश

आईजी ने कहा कि आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहनी चाहिए और समाज में भयमुक्त वातावरण स्थापित करना पुलिस की प्राथमिकता है। शासन व उच्चाधिकारियों के आदेशों का कड़ाई से पालन करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिस कर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?