अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में हाथीनाला थाना क्षेत्र के जोगीडीह रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी के किनारे मंगलवार की सुबह एक युवक का पैर कटा हुआ शव मिला जिससे आसपास क्षेत्र में सनसनी मच गई।वही ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथीनाला थाना क्षेत्र के जोगिडीह रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का पैर कटा हुआ शव मिला , वही ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल व शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी रही की कुछ देर बाद शव की पहचान जगदीश पुत्र प्रहलाद 25 वर्ष निवासी कोडरा बेलहत्थी के रूप हुई । मृतक लुंगी और गंजी पहने और पैर कटे अवस्था मे मिला।
हाथीनाला प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है । मिले तहरीर के अनुसार जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है ।







