सीएस पाण्डेय
फोन से बात करने के बाद युवती ने घर की बडेर से लटक कर दी जान
बभनी (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। बभनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रम्पाकुर में एक युवती द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने का दुखद मामला सामने आया है।घटना की सूचना चचेरे भाई ने बभनी पुलिस को दी।
क्षेत्र के रम्पाकुरर गांव निवासी सुखमन पत्नि अमरजीत 23 वर्ष का शव घर के बडेर से सन्दिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला।मृतक के चचेरे भाई ने बभनी पुलिस को घटना की सूचना दी है।
वही मृतका के छोटे भाई बुल्लु ने बताया कि घटना के समय युवती फोन पर किसी से बात कर रही थी। उसके छोटे भाई ने उसे बात करते सुना, जहाँ फोन की दूसरी तरफ से कोई युवक उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था।इसके बाद युवती ने मौके पर रहे छोटे भाई को मार कर भगा दिया और सुबह के दस बजे करीब घर के अन्दर बडेर से लटक कर जान दे दी। इस घटना के समय परिवार के अन्य लोग महुआ बीनने गये थे।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और घटना की जांच में जुटे हैं।






