विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,दहेज उत्पीड़न का आरोप

ससुराल पक्ष से चल रहा था मुकदमा

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी गांव में शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मेमो के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवाया दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिभा पुत्री विरेंद्र कुमार 25 वर्ष की शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वीरेंद्र ने बताया कि वर्ष 2023 में मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र निवासी सुमीत से शादी हुई थी।शादी के एक महीने बाद ही प्रतिभा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा और उसे मोरवा चौराहे पर छोड़ दिया गया। इसके बाद वह मोरवा बस स्टैंड के पास एक रिश्तेदार के घर चली गई। प्रतिभा के परिवार वालों ने मोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पति सुमीत ने तलाक का मामला दायर किया, जिसमें उसे हार मिली।

यह मामला हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक गया, लेकिन हर जगह सुमीत को निराशा हाथ लगी। प्रतिभा अपने पति के घर जाना चाहती थी। अंततः, उसने सत्र न्यायालय रॉबर्ट्सगंज में प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया। इस मामले की सुनवाई 17 अक्टूबर को हुई थी। आरोप है कि सुनवाई वाले दिन ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रतिभा को डराया-धमकाया और केस वापस लेने का दबाव बनाया। जिससे वह डिप्रेशन में चली गई। शनिवार रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

1376
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?