अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा वाँछित , वारण्टी व पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज म्योरपुर थाना पुलिस द्वारा चार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने बताया कि कोर्ट द्वारा घोषित चार वारंटियों ओम प्रकाश पुत्र हरिकिशुन निवासी धनखोर 46 वर्ष, रामजीत पुत्र मोती निवासी जामपानी 45 वर्ष, जमुना पुत्र बुटन निवासी बघमन्दवा 70 वर्ष और फूलचन्द पुत्र धरम निवासी बधमन्दवा 60 वर्ष सभी थाना म्योरपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
इन वारंटियों को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे , एसआई मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी लीलासी और प्रमोद कुमार यादव शामिल रहे।







