संविधान बदलने वालो को जनता बदल देगी, सातवें चरण में गुस्सा सातवें आसमान पर होगा: अखिलेश यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बस्ती

बस्ती पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

बस्ती(उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को बस्ती जिले के जीआईसी ग्राउंड पहुंचे। यहां उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश ने कहा ये 2024 का चुनाव बहुत अलग होता जा रहा है। जनता ने इस बार सारी सीमाएं तोड़ दी हैं। पूरे तरीके से इंडिया गठबंधन को समर्थन दिया जा रहा है। अभी मैं और राहुल गांधी प्रयागराज-फूलपुर गए हुए थे। वहां भी लोगों का खूब समर्थन देखने को मिला। जैसे चुनाव बढ़ता जा रहा जनता का गुस्सा भाजपा के लिए बढ़ता जा रहा है। 7वें चरण में गुस्सा सांतवें आसमान पर होगा।

साल 2024 का चुनाव समुन्द्र मंथन की तरह हैं। ये लोग संविधान को हटाना चाहते हैं और हम लोग संविधान की रक्षा करने निकले हैं। आप लोग भी संकल्प लीजिए, संविधान बदलने वालों को आप लोग बदल देंगे। सरकार तो बदलेगी ही उसके साथ मंत्री मंडल भी बदलेगा और मीडिया मंडल भी बदलेगा। पिछले 10 सालों से आप लोगों ने सब कुछ झूठ ही देखा है। किसानों की आय दोगनी की बात करते थे, लेकिन किसी की आय नहीं बढ़ी। उल्टा लागत बढ़ा दी। साथ ही खाद्य, डीजल, कीटनाशक और महंगा कर दिया। किसान लगातार कर्ज से घिरा हुआ है। दिल्ली में उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया गया। मुझे पता चला है इन लोगों ने 25 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया है। ये लोग काले कानून लाए, ये तो कहो किसान अढ़ गया, उसने दिल्ली को घेर लिया। लेकिन इसमें हजारों किसानों की मौत हो गई। इन लोगों ने कहा, 5 करोड़ से ऊपर वालों का कर्ज माफ होगा फिर हमारे गरीब किसान क्या करें। मैं बोल देता हूं, 4 जून के बाद किसानों का कर्ज माफ होगा। साथ ही फसलों का भी सही दाम लगेगा। किसानों के साथ नौजवान भी जानते होंगे, इस सरकार में हर पेपर का परीक्षा लीक हो गया। सभी परीक्षाओं का पेपर लीक हो गया। एक दो नहीं 10 से ज्यादा परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। हमारे नौजवान तैयारी करके गए, कोचिंग पर खर्च किया लेकिन जब परीक्षा देकर आए तो पता चला पेपर लीक हो गया। 60 लाख नौजवानों ने परीक्षा लिखी थी। सभी का भविष्य अंधकार में डाला। 

लखनऊ में बड़े-बड़े निवेश को लेकर कार्यक्रम हुए उसमें बड़े उद्योगपति आए, राष्ट्रपति आए लेकिन आपके यहां कोई निवेश आया होतो बताएं। इन लोगों ने लाखों लोगों का जीवन बर्बाद कर दिया। ये लोग ऐसे बुलडोजर लेकर चल देते हैं लेकिन पेपर लीक वालों पर बुलडोजर नहीं चला। हमारा नौजवान फौज में भर्ती का सपना देखता था, उसको अब 4 साल की अधूरी नौकरी मिलेगी। दिल्ली में हमारी सरकार बनने जा रही है, 30 लाख पद खाली हैं। हम लोग सभी को नौकरी दिलाएंगे। अग्निवीर योजना खत्म होगी। मैं खाकी वर्दी वालों को बता दूं अभी तो फौज की नौकरी 4 साल की हुई है, ये सरकार रही तो आपकी नौकरी 3 साल की रह जाएगी। इस बार जनता इनको सबक सिखाएगी। ये लोग 400 से ज्यादा सीटें हारेंगे। ये लोग चुनाव से पहले राशन में चना -तेल – नमक -रिफांइड दे रहे थे लेकिन बाद में राशन भी चोरी कर लिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?