पार्टी कार्यालय में युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- 14 दिसंबर की दिल्ली रैली को लेकर बना रणनीतिक खाका

सोनभद्र । जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, संगठन के बूथ-स्तर सुदृढ़ीकरण तथा आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़” रैली की तैयारियों पर विस्तृत विमर्श किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक यावगल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा ने की, जबकि मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक चौबे और जिला प्रभारी युवा कांग्रेस अनुभव राय मौजूद रहे। संचालन पूर्व प्रदेश महासचिव धीरज पांडेय ने किया।

बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया और उनके दीर्घायु की कामना की। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

राष्ट्रीय सचिव विवेक यावगल ने कहा कि लोकतंत्र पर हो रहे हमलों के खिलाफ युवा कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर निर्णायक भूमिका निभा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि 14 दिसंबर की दिल्ली रैली युवाओं की प्रखर आवाज़ के रूप में उभरेगी। उन्होंने सोनभद्र के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और प्रतिबद्धता की सराहना की।

जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा ने कहा कि युवा कांग्रेस सोनभद्र में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और मतदाता सूची पुनरीक्षण में पूरी सक्रियता से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिले के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर तैयारियों में लगे हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक चौबे ने कहा कि वर्तमान समय संगठनात्मक मजबूती और युवाओं को जागरूक करने का है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में युवा कांग्रेस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष फरीद अहमद, पूर्व अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, सूरज वर्मा, महासचिव मृदुल मिश्रा, प्रांजल श्रीवास्तव, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम द्विवेदी, शिवम सिंह, साद अंसारी, सत्यम पांडेय, अनिल बी.आर., प्रवीण श्रीवास्तव, अनिल चौबे, श्रीकांत मिश्रा, राय सिंह पनिका, रोहित मिश्रा, आशु देव पांडेय, अंशु गुप्ता, आनंद गौतम, अनुज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक ने स्पष्ट कर दिया कि सोनभद्र में युवा कांग्रेस आगामी दिल्ली रैली को लेकर पूरी तरह सक्रिय और संगठित है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?