सी एस पाण्डेय
O – निमंत्रण से लौट रहा था बाइक सवार युवक
0 – घायल जिला अस्पताल जिला अस्पताल रेफर
बभनी (सोनभद्र) ।असनहर गांव के समीप बीजपुर बभनी मार्ग पर दो युवक मोटरसाइकिल से ट्रेक्टर में पीछे से टकरा गये। मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को गम्भीर चोट आई।घायलों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।

थाना क्षेत्र के असनहर गांव के समीप बीजपुर- बभनी मार्ग पर चपकी से बभनी की तरफ आ रहे बाइक सवार दो युवक पीछे से ट्रेक्टर में जा घुसे।जिसमें दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायलों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों ने 21 वर्षीय उमेश पुत्र नरेश को मृत घोषित कर दिया गया।वहीं 27 वर्षीय मनोज पुत्र अम्बे लाल को गम्भीर चोट आई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मनोज अपने मांमा के घर निमंत्रण में आया था ।और वापस ईश्वर जा रहा था। घटना की जानकारी पर पहुचे प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया वहीं घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद दिला कर जिला अस्पताल भिजवाया गया है।







