सोनभद्र। जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव के समीप मंगलवार दोपहर बाद एक बाइक दो सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
वहीं कोतवाली पुलिस ने बताया कि चालक नीरज पुत्र गुड्डू निवासी ग्राम परही थाना रावटसगंज उम्र करीब 18 वर्ष अपने साथ संतोष उर्फ घमडी पुत्र सरजू निवासी परही को लेकर रोड क्रॉस कर रहे थे कि वाराणसी से रावर्ट्सगंज की तरफ जाने वाली अज्ञात गाड़ी से ग्राम कम्हरिया में एक्सीडेंट हो गया। जिससे मोटरसाइकिल चालक नीरज घायल हो गया, वही पीछे बैठे संतोष की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायल को इलाज हेतु जिला अस्पताल लोढ़ी भेजा गया है तथा मृतक को मर्चरी हाउस भिजवाते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुटे।







