विकासखंड म्योरपुर मे,  एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर, सोनभद्र। विकासखंड म्योरपुर ब्लाक परिसर मे राष्ट्रीय ग्राम स्वराज रोजगार अभियान अंतर्गत जीपीडीपी ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक एवं ग्राम पंचायत सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ ने किया। प्रशिक्षण की शुरुआत से पहले दीप प्रज्वलीत किया गया। प्रशिक्षण की शुरूआत में ग्राम पंचायत विकास योजना की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें सतत विकास लक्ष्य नौ थीमों पर विशेष चर्चा की गई।

प्रशिक्षक शाहीन बानो ने बताया कि नौ विषयों में महिला हितैषी विषय प्रमुख है, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। तत्पश्चात ग्राम सभा, ग्राम पंचायत बैठक, समितियों का गठन पर जानकारी दी गई। नौ विषयों में आजीविका एवं गरीबी मुक्त, स्वास्थ्य, बाल हितैषी, स्वच्छ और हरा भरा, पर्याप्त जल युक्त, महिला हितैषी, सुशासन, सामाजिक रूप से सुरक्षित, सामान्य लैंगिक गांव के बारे में प्रशिक्षक शाहीन बानो ने उपस्थित प्रतिभागियों को जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोंड़, खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, प्रशिक्षक रोहित कुमार त्रिपाठी, वीके चौबे, संजू कुशवाहा, शाहीन बानो, एडीओ पंचायत अजय सिंह, ग्राम प्रधान जगनारायण कत्रौजिया, बर्फीलाल पूर्व प्रधान रामदयाल प्रजापति, बुद्धिनारायण, सीताराम आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1360
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?