शार्ट सर्किट से ट्रैक्टर ट्राली पर लदा गेंहू का बोझ जला, दो मवेशी झुलसे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

चालक ने दिखायी चतुराई और ट्राली से ट्रैक्टर को किया अलग

बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। दुद्धी तहसील क्षेत्र में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही से एक किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। स्थानीय थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव मे रविवार की दोपहर मे ट्राली में रखा गेंहू के बोझ में लटक रहे बिजली के तार की शार्ट सर्किट से आग लग गयी। जिससे पूरे गाँव मे  अफरा तफरी मच गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव निवासी विरझु राम तथा उनकी पत्नी अपने हिस्से का गेहूं काटकर रविवार की दोपहर मे गांव के ही विकास यादव के ट्रैक्टर ट्राली से करीब सौ बोझ गेहूं खेत से लेकर अपने घर आ रहा था। गेंहू का बोझ लेकर ट्रैक्टर जैसे ही पीड़ित किसान के घर के पास पहुंचने ही वाला था कि लटक रहे बिजली के तार के सम्पर्क मे आ गया।  जिससे तार से उठी चिंगारी ने ट्राली पर रखे गेहूं के सम्पर्क मे आ गया और देखते ही देखते आग कि लपट उठने लगी। अब आनन फानन मे चालक ने किसी तरह से ट्राली से ट्रैक्टर को अलग कर बचा तो लिया लेकिन ट्राली पर रखे सौ बोझ गेहूं और ट्राली देखते ही देखते जलकर खाक हो गया।

गेंहू के बोझ में लगी आग इतना बिकराल रूप धारण कर लिया कि बगल मे बंधे उदित भारती के दो पशु जलकर बुरी तरह से झूलस गए और वहीं बगल मे महेश प्रसाद के खेत मे ही करीब पचास बोझ गेहूं बांधकर रखा था वह कि आग के चपेट मे आकर जल गया । वही शोर गुल सुनकर मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने गांव मे आग को फैलने से बचा तो लिया। 

वही ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दिया जो लगभग डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का काम किया।

पीड़ित किसानो तथा पशु पालक ने बताया कि हम लोगों का कुल गेहूं यही था जो जलकर खाक हो गया। अब हम लोगों के सामने खाने के लाले पड़ जाएंगे।

इस घटना कि सूचना ग्राम प्रधान विमल यादव ने तत्काल क्षेत्रीय लेखपाल अशोक कुमार के साथ ही तहसील प्रशासन को देकर पीड़ित किसान तथा पशु पालक को क्षतिपूर्ति दिए जाने कि मांग किया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?