कोर्ट के आदेश पर कफ सिरफ मामले मे मुख्य आरोपी की लगभग 28.50 करोड़ रुपये की सम्पत्ति हुई कुर्क

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

ब्रेकिंग

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। एसआईटी टीम जनपद सोनभद्र द्वारा कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी प्रकरण में बड़ी कार्यवाही

मुख्य अभियुक्त भोला प्रसाद की अपराध से अर्जित लगभग ₹28.50 करोड़ की चल-अचल संपत्ति न्यायालय के आदेश से कुर्क

थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र पर पंजीकृत धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)(क) बीएनएस एवं धारा 27-ए, 29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी प्रकरण में एक बड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही की गई है।

जनपद पुलिस ने मुख्य आरोपी भोला प्रसाद पुत्र स्व0 रामदयाल, निवासी A-9/24-J, कायस्थ टोला, प्रह्लाद घाट, थाना आदमपुर, कमिश्नरेट वाराणसी को विदेश पलायन के प्रयास के दौरान दमदम एयरपोर्ट, कोलकाता से गिरफ्तार किया था

मुख्य आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सोनभद्र में निरुद्ध है।

उक्त संपत्तियों को चिन्हित करते हुए धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत कुर्की हेतु न्यायालय में रिपोर्ट प्रेषित की गई थी।

न्यायालय द्वारा पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर 22 जनवरी को आरोपी की अपराध से अर्जित चल-अचल संपत्तियों को कुर्क किए जाने का आदेश पारित किया गया।

कुर्क की गई संपत्तियों में बैंक खाते / जमा धनराशि-Indian Bank, शम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय शाखा, वाराणसी-
• खाता सं0 7622620712 – ₹ 53,93,276/- (फिक्स्ड डिपॉजिट)
• खाता सं0 8069294902 – ₹ 60,00,000/- (फिक्स्ड डिपॉजिट)
• खाता सं0 7610416827 – ₹ 1,44,226.94/- (डेबिट फ्रीज)
• खाता सं0 7724136676 – ₹ 5,45,380.05/- (डेबिट फ्रीज)

2 वाहन (चल संपत्ति)-
• Mercedes-Benz GLS-450D 4MATIC
o रजिस्ट्रेशन नं0 UP-32-PV-1111
o क्रय मूल्य – ₹ 1,37,25,000/-
o वर्तमान अनुमानित मूल्य – ₹ 1,22,15,000/-

3 अचल संपत्ति (आवासीय भवन)-
1.मकान संख्या C-27/142-C-1, मऊजा जगतगंज, चेतगंज, परगना देहात अमानत सदर, वाराणसी
o स्वामिनी – शारदा जायसवाल (पत्नी भोला प्रसाद)
o क्रय मूल्य – ₹ 1,98,00,000/-
o रजिस्ट्री दिनांक – 16.02.2023
2.मकान संख्या C-19/15-M-3-A-6, हबीबपुरा लल्लापुरा खुर्द वार्ड, वाराणसी
o स्वामिनी – शारदा जायसवाल (पत्नी भोला प्रसाद)
o क्रय मूल्य – ₹ 1,05,00,000/-
o रजिस्ट्री दिनांक – 14.02.2023
3.मकान / भवन संख्या – B-38/2-63-65-N,
तुलसीपुर वार्ड, भेलूपुर, परगना देहात अमानत, जनपद वाराणसी
• स्वामिनी – शारदा जायसवाल पत्नी भोला प्रसाद
• (प्रोपराइटर – Shaili Traders)
• क्रय / अनुमानित मूल्य – ₹23,00,00,000/- (₹23 करोड़)
• रजिस्ट्री दिनांक – 05.07.2025

कुर्की की कार्यवाही न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आज जिलाधिकारी वाराणसी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी (न्यायिक) पिंडरा, वाराणसी की उपस्थिति में क्षेत्राधिकारी नगर, सोनभद्र रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एसआईटी सोनभद्र एवं सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपद वाराणसी में उक्त संपत्तियों के विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही की गयी।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?