पुत्री के घर आई वृद्ध महिला की बावली में डूबने से मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O= खेत की ओर शौच के लिए निकली थीं, देर तक न लौटने पर हुआ खुलासा

बभनी (सोनभद्र / उत्तर प्रदेश)। जनपद के बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत करमघट्टी गांव में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। अपनी पुत्री के घर आई एक वृद्ध महिला की बावली में डूबने से मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इजोरिया (64 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय सुखदेव, निवासी शंकरपुर, थाना रघुनाथनगर (छत्तीसगढ़) बीते 19 जनवरी से अपनी पुत्री के घर करमघट्टी गांव में रह रही थीं। बुधवार की शाम वह शौच के लिए खेत की ओर गई थीं, लेकिन काफी देर तक घर वापस नहीं लौटीं।

परिजनों द्वारा खोजबीन किए जाने पर घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर स्थित एक बावली के पास उनकी चप्पल पड़ी मिली, जिससे अनहोनी की आशंका हुई। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त प्रयास कर बावली में तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद वृद्ध महिला को गहरे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही मृतका की पुत्री मानकुंवर का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

इस संबंध में उपनिरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?