नुक्कड़ नाटक से छात्राओ को सुरक्षा व स्वालम्बन के प्रति किया गया जागरूक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में मिशन शक्ति  विशेष अभियान  के अंतर्गत घोरावल तहसील क्षेत्र के धरसड़ा गांव में स्थित एक निजी इंटर कालेज में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके तहत छात्राओ को सुरक्षा , सम्मान एवं स्वालम्बन के प्रति जागरूक किया गया।

घोरावल तहसील के धरसड़ा गांव में बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, शारदीय नवरात्रि के पर्व पर 90 दिवसीय “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान के अंतर्गत लैंगिक समानता विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य ’लैंगिक समानता  वह स्थिति है, जहाँ व्यक्तियों के अधिकार, जिम्मेदारियाँ और अवसर उनके लिंग (पुरुष, महिला, या अन्य) पर निर्भर नहीं करते हैं, बल्कि सभी लोगों को समान सम्मान, सुरक्षा और अवसर मिलते हैं। इसका अर्थ है कि महिलाओं और पुरुषों के बीच लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता और हर व्यक्ति को अपनी पूरी क्षमता हासिल करने का समान मौका मिलता है, जिससे समाज सुरक्षित और समृद्ध बनता है।

इस दौरान विद्यालय में बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।

इस मौके पर प्रशासक दीपिका सिंह, जीएस साधना मिश्रा , जिला परियोजना संयोजी आहूजा, प्रधानाचार्य संजय गोस्वामी, पूर्णिमा , सुजीत राव, अनुज तिवारी,समस्त छात्र-छात्राएं और अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?