महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण पर मिशन शक्ति फोकस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी : डॉ. चारू द्विवेदी

मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत जनचौपाल में दी गई जागरूकता

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में शनिवार को ग्राम पंचायत परसौना, चुर्क (राबर्ट्सगंज) में मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अंतर्गत एक जनचौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. चारू द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी यातायात/लाइन ने किया।

कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (बाल सहायता), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) और 181 (महिला हेल्पलाइन) की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया और उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर बच्चे, महिलाएं और आंगनबाड़ी की महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?