एनएचएम कर्मचारी संघ ने सीएमओ को सौपा पांच सूत्रीय मांग पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नामित पांच सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौंपा तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कर्मचारियों की उक्त जायज मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण किये जाने की मांग किया गया। 

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं के निवारण हेतु जीआरसी कमेटी का निर्माण किया जाए।कर्मचारियों का वार्षिक इंक्रीमेंट एवं लॉयल्टी बोनस नियम अनुसार इस माह के वेतन के साथ पारित किया जाए। कर्मचारियों के रुके हुए मानदेय को जल्द से जल्द आहरित किया जाए। कोविड कर्मचारियों को जल्द से जल्द समायोजित किया जाए। सीएचओ का रुका हुआ मानदेय जल्द से जल्द आहरित किया जाए।  उक्त मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए।

उक्त अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, डॉ जयवर्धन, राहुल पाण्डेय, कृष्णानंद, ज्ञान आदि लोग उपास्थित रहे।

Leave a Comment

1377
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?