रालोद के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी का हुआ जोरदार स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

संगठन विस्तार एवं जन सरोकार पहली प्राथमिकता :श्रीकांत त्रिपाठी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में राष्ट्रीय लोक दल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी और प्रदेश सचिव रामसेवक पटेल के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फुल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। रालोद कार्यकर्ताओ ने हिन्दुआरी तिराहे पर भारी संख्या में वाहनों के काफिले के साथ सैकड़ों की तादात में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष ने नगर स्थित सिंचाई डाक बंगले पर पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न चौ० चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया और कहा कि वो राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के मंशा अनुरूप पूर्वांचल में पार्टी के मजबूत जनाधार के लिए संकल्पित हैं। एनडीए की मजबूत डबल इंजन की सरकार में चलाई गई कई जनोपयोगी कल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर भ्रष्टाचारमुक्त क्रियान्वयन सुनिश्चित कराए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

श्री त्रिपाठी ने पार्टी की किसानों,कामगारों एवं वनवासी लोगों के प्रति प्राथमिकता को इंगित करते हुए इनके स्थानीय समस्याओं के निवारण को अपनी पहली वरीयता बताया। कहा कि आगामी चुनावों के दृष्टिगत संगठन को मजबूत करते हुए एनडीए को मजबूती प्रदान करना उनके पार्टी का लक्ष्य हैं।

श्री त्रिपाठी ने एनडीए के सभी घटक दलों के साथ मिलकर सोनभद्र के विकास के लिए कार्य करने की मंशा जाहिर की।

वही पूर्वांचल नवनिर्माण मंच सहित कई अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भी बधाई दी।

जनपद आगमन पर स्वागत करने वालों में युवा प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी,संगठन महासचिव पवन शुक्ला, युवा जिलाध्यक्ष रालोद प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विकास पाण्डेय, जिलाध्यक्ष पूर्वांचल नव निर्माण मंच सुमित मिश्रा,उदय प्रकाश पटेल,रोहित सिंह, शिव पूजन तिवारी,आरिफ अहमद,अनिल प्रताप सिंह,अमीन अली,ओमप्रकाश भारती,विजय भारती,बाबा रामदेव,अनिल चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Leave a Comment

1377
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?