अमित मिश्रा
डालावासियो ने अपना दल एस के केन्द्रीय नेतृत्व का जताया आभार
सोनभद्र(उप्र)। अपना दल एस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल का आज गृह नगर डाला ने कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वही डालावासियों व अपना दल श्रमिक मंच के कार्यवाहक प्रदेश सचिव विनोद यादव नेतृत्व में स्वागत समारोह का आयोजन भी किया गया।
मुख्य अतिथि आनंद पटेल दयालु ने राष्ट्रीय नेतृत्व का बहुत ही आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आज अपना दल एस उत्तर प्रदेश में राज्य स्तरीय दल की मान्यता प्राप्त करते हुए प्रदेश की तीसरी सबसे मजबूत पार्टी बन चुकी है जो सर्व समाज को साथ लेकर विकास को गति प्रदान कर रही है और पिछड़े दलित शोषित वंचित समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल के नेतृत्व में जनपद में संगठन बूथ स्तर तक बहुत ही मजबूत बनेगा। विशिष्ट अतिथिगणों ने भी पार्टी विचारधारा और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विचार व्यक्त किये।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा जनपद में डाला नगर स्थित पूर्व सरकारी डाला सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत रहे एक छोटे से कर्मचारी के बेटे पर विश्वास करके जनपद की जिम्मेदारी देकर जो भरोसा किया है , निश्चित तौर पर संगठन की मजबूती और जन समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किए जाने के प्रति वचनबद्ध रहूंगा। स्वागत समारोह में उपस्थित सम्मानित सभी पत्रकार बंधुओं, पार्टी पदाधिकारीगण कार्यकर्ता बंधुओं और उपस्थित सम्मानित डालावासियों का बहुत ही आभार व्यक्त किया। जिन्होंने आज इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपना आशीर्वाद, स्नेह और शुभकामनाएं प्रेषित की।
स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि आनंद पटेल दयालु कार्यवाहक प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच और विशिष्ट अतिथिगण आलोक पांडेय कार्यवाहक प्रदेश सचिव युवा मंच , जनाब महताब आलम कार्यवाहक प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच रहे।
स्वागत समारोह की अध्यक्षता चंद्रशेखर सिंह पटेल पूर्व जिलाध्यक्ष बौद्धिक मंच और कुशल संचालन विनोद यादव ने किया।
स्वागत समारोह में मौजूद रहे डाला के पूर्व सीमेंटकर्मियों, माताओं – बहनों, नौजवानों- युवाओं ने अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अनुप्रिया पटेल केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
समारोह के अध्यक्षता कर रहे चंद्रशेखर पटेल ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के पिछले 25 वर्षों के सामाजिक और राजनीतिक संघर्ष के विषय में बहुत ही विस्तार से प्रकाश डाला।
स्वागत समारोह के मुख्य व्यवस्थापक अरुण पटेल, सर्वेश पटेल, संजय गुप्ता रहे।
स्वागत समारोह में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र पटेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष त्रिपाठी, रिशु जायसवाल, सोनू कुमार और अपना दल एस के कार्यवाहक पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष जनाब शिब्बू शेख , जिला महासचिव संतोष पटेल जिला सचिवगण सतीश पटेल व संतोष कनौजिया, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी विकास पटेल, ओबरा विधानसभा अध्यक्ष विकास गोड़, जिलाध्यक्ष युवा मंच केडी सिंह, घोरावल विधानसभा महासचिव महेंद्र पटेल , वरिष्ठ नेता व समाजसेवी रविनाथ सिंह ,आजाद भाई पटेल, डॉ राकेश पटेल, आजाद भाई पटेल, केदार चंद्रवंशी, रामनिवास भारती,विश्वनाथ चौधरी, सदानंद पांडेय, दयाशंकर पटेल, ओम प्रकाश पटेल, लवकुश पटेल, अंशु तिवारी, मनोज पटेल, आदित्य पटेल, हिमांशु यादव, सज्जन, रेखा पटेल, अनीता पटेल, बहन अंचिता यादव, ऋषि पटेल आदि लोग मौजूद ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए।







